{"_id":"60ef13ef8ebc3ebf2103c6e2","slug":"consignment-of-52960-sacks-of-urea-reached-the-district-farmers-will-get-relief-ballia-news-vns6004407171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची 52960 बोरी यूरिया की खेप, किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची 52960 बोरी यूरिया की खेप, किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बलिया। धान की रोपाई व अन्य खरीफ फसलों की खेती के लिए इन दिनों डीएपी के साथ यूरिया की भी जरूरत होती है। लेकिन अधिकांश समितियों पर यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान थे। अब जिले में 52960 बोरी यूरिया की खेप पहुंच गई है और एक सप्ताह के अंदर और 53 हजार बोरी की खेप आएगी। इससे अब किसानों को यूरिया संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिला कृषि अधिकारी विकेश कुुमार ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए जिले को 52960 बोरी यूरिया का रैक जिले में पहुंच गया है। यूरिया का आवंटन भी समितियों पर मांग के अनुसार किया गया है। बताया कि बफर में यूरिया उपलब्ध है लिहाजा किसानों को खाद की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
यह भी बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है किसी तरह की किल्लत नहीं होगी। कहा कि एक रैक यूरिया की डिमांड भेजी गई है और एक सप्ताह के अंदर फिर 53 हजार बोरी यूरिया जिले को प्राप्त हो जाएगी। इस रैक के आने के बाद जिले के बफर से लेकर सहकारी समितियों तक यूरिया उपलब्ध रहेगी।