फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen were able to send CMs through SDM

कांग्रेसियों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पाती

Thu, 04 Mar 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Congressmen were able to send CMs through SDM
बैरिया। पिछले 24 फरवरी को हाईटेंशन के तार टूट कर गिरने से शोभा छपरा में दलजीत टोला निवासी तीन युवकों की मौत के बाद बिजली विभाग द्वारा पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने पर कांग्रेस ने असंतोष जताते हुए तीनों मृतक के आश्रितों को पच्चास-पच्चास लाख रुपए मुआवजा देने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से की है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक को सौंपते हुए कहा कि अगर तत्काल सरकार द्वारा पच्चास-पच्चास लाख रुपए का मुआवजा नहीं दिया गया, पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी के साथ ही बिजली विभाग के दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। जिससे उत्पन्न परिस्थितियों के लिए शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि जिस तार से तीनों युवकों की मौत हुई है उसे बदलने के लिए ग्रामीण कई बार बिजली विभाग से गुहार लगा चुके थे, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। यही नहीं बैरिया विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर जर्जर तार खंभों पर झूल रहे हैं। जिससे और हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। उप जिलाधिकारी ने कांग्रेसियों के ज्ञापन को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सीबी मिश्र के अलावा पारसनाथ वर्मा, डॉक्टर विश्वकर्मा शर्मा, जयप्रकाश तिवारी, रजनीकांत दिवारी, सुनील सिंह पप्पू ,ललक तिवारी, बीसी पांडे, मुना सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed