फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen undertake a march against the increase in the prices of petro-products

पेट्रो पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Fri, 26 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congressmen undertake a march against the increase in the prices of petro-products
पेट्रो पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ नगर में पदयात्रा निकालकर भ्रमण करते कांग्रेस कार् - फोटो : BALLIA
बलिया। किसान विधेयक बिल तीनों काले कानून के खिलाफ एवं डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा कांग्रेस मुख्यालय से होते हुए मिड्ढी चौराहा से स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे चौराहा, स्व. जगन्नाथ चौधरी के मूर्ति से चौक होते हुए स्टेशन रोड पुन: कांग्रेस भवन आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों और जनता के बुनियादी सवालों पर आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में कांग्रेस है। पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। महिलाओं के साथ अत्याचार, बेरोजगारी, भुखमरी, नौकरी के लिए नौजवान दर-दर भटक रहा है। पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आए देश को भारत सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का आंदोलन कुचलने पर लगी हुई है। उप्र कांग्रेस के समन्वयक अहमद शमशाद ने कहा कि ऐसे काले कानून के खिलाफ कांग्रेस की जंग किसान एवं जनता हित में जारी रहेगी। इस मौके पर विनोद सिंह , राजेन्द्र चौधरी, मकसूद अंसारी , सुनील सिंह पप्पू, विशाल चौरसिया,मदन यादव, राज नारायण उपाध्याय, भैया लल्लू सिंह,सागर सिंह राहुल, हरीश कुमार ,दीनबंधु यादव, सुग्रीव राम,जय प्रकाश तिवारी, फिरोज अंसारी, अखिलेश वर्मा, रजनीकांत दूबे,अनुराग मिश्रा, दशरथ पासवान ,दशरथ पासवान, ओमप्रकाश सिंह,शिवस स्वरूप पांडेय, सुरेश तिवारी,अमर नाथ राम, सुग्रीव वर्मा, प्रमोद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed