{"_id":"64cd2d797ef04f2de5049096","slug":"congressmen-celebrated-the-decision-of-the-supreme-court-ballia-news-c-190-1-svns1007-936-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
बलिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को मानहानि के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की खबर मिलते ही जिले में कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटी। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
कांग्रेस के जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई कर बधाई दी। मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नफरत की राजनीति पर मोहब्बत की जीत है। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सजा के आदेश पर रोक लगाते ही भाजपा के षडयंत्र का पर्दाफाश हो गया है।
जिला प्रवक्ता संतोष चौबे चुन्नू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा और संघ की साजिश बेनकाब हो गई है। कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से एक बार फिर लोकसभा में गरीबों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों की आवाज सदन में बुलंद होगी। इसके साथ ही आने वाले 2024 में केंद्र सरकार की नाकामी को जनता के सामने बेनकाब हो जाएगी। मौके पर सत्यप्रकाश उपाध्याय मुन्ना, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, रूपेश चौबे, संतोष चौबे आदि मौजूद रहे।