फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen arrested in protest against Priyanka's arrest

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Wed, 06 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congressmen arrested in protest against Priyanka's arrest
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं दीपेंद्र हुडडा की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर बवाल किया और जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के बरामदे में प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। हालांकि बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार और घटना में मृत किसानों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को सीतापुर में पुलिस प्रशासन ने अकारण गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा अत्याचार किसानों और नौजवानों पर कर रही है। चेताया कि मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही जब तक आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाएगी तब तक कांग्रेस जनों का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर राय, सचितानंद तिवारी, राजेंद्र चौधरी, सीबी मिश्रा, विनोद सिंह, जनार्दन यादव, उमाशंकर पाठक, कोकिल राम, परशुराम, पीएन शुक्ला, संतोष चौबे, मदन यादव, सुनील सिंह, विशाल चौरसिया, कन्हैया पांडेय, फूल बदन तिवारी, हरिकेंद्र सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, आनंद मिश्रा, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, रूपेश चौबे, सत्यम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed