Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress workers stage protest, detained

Ballia News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

Fri, 19 Dec 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers stage protest, detained
बलिया। नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। भाजपा कार्यालय जाते समय टीडी काॅलेज चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर झूठा मुकदमा कायम कराया गया था। इससे कांग्रेस शीर्ष नेताओं के व्यक्तित्व का हनन करने का प्रयास किया। ईडी की चार्जशीट न्यायालय में फेल हो गई। न्यायालय ने ईडी से कहा कि नेशनल हेराल्ड में मुकदमा जैसी कोई बात दिखाई नहीं दे रही है। कहा कि भाजपा बार-बार कहती है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी घोटाले में आरोपी है। जबकि ईडी और सीबीआई जैसी संस्था कभी इसके पक्ष में कभी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई। भारतीय जनता पार्टी ने मुद्दा बनाया था लेकिन न्यायालय में जाते ही आरोप निराधार हो गए। भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संस्था का दुरुपयोग कर रही हैं। जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि जब तक भाजपा के नेता हमारे नेता के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहेंगे तब तक हम भाजपा के विरोध में प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, अभिजीत तिवारी सत्यम, हीरा राम, सागर सिंह राहुल आदि रहे। प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed