फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress workers burnt effigy of Union Minister

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Fri, 29 Jul 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of Union Minister
नगर के गड़वार रोड तिराहा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए गड़वार रोड तिराहा पहुंचे। यहां पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संसद में स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमानवीय व्यवहार करने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा कि सांसद अधीर रंजन द्वारा गलती से राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर जिस तरह स्मृति ईरानी हो हल्ला मचा रही हैं वह गलत है। कहा कि स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगें। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम, मुन्ना उपाध्याय, उषा सिंह, अशोक मिश्रा, फुलबदन तिवारी, पीएन शुक्ला, संतोष चौबे, महाप्रसाद चौबे, सागर सिंह व अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed