फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress used to run the government remotely: Trivendra Singh Rawat

रिमोट से सरकार चलाती थी कांग्रेस : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tue, 06 Jun 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Congress used to run the government remotely: Trivendra Singh Rawat
सिकंदरपुर। स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत मंगलवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड छोटा भाई व बड़ा भाई है। 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार रही, वह सरकार रिमोट की सरकार थी। प्रधानमंत्री बोलता नहीं था, केवल उन 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार हुआ, जिसके कारण महंगाई बेरोजगारी बढ़ी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि 2014 में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट डाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपी। पीएम ने 9 वर्षों में जो वादा किया गया था उसे पूरा किया है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के साथ पीएम ने विदेशों में भी जाकर भारतीयों का मान बढ़ाया है। कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोगों के पास घर नहीं था, स्वास्थ्य सुविधा बदहाल थी, गैस के कनेक्शन नहीं थे। पीने का पानी नहीं था, लेकिन 9 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने लोगों को सभी सुविधाएं जमीनी स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी पूर्व विधायक भगवान पाठक सहित कार्यकर्ताओं ने क्या 51 किलो का माला पहनाकर पूर्व सीएम का स्वागत किया। मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, सभा कुंवर कुशवाहा, विजय बहादुर दुबे, अखिलेश्वर सिंह, रवि राय, छठठु राम, गुड्डन कुशवाहा, विजय रंजन, जयप्रकाश साहू, प्रयाग चौहान, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामायण सिंह तथा संचालन मंजय राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed