फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress state president visits flood areas

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

Mon, 10 Aug 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Congress state president visits flood areas
बेल्थरारोड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को बाढ़ पीडि़त क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी परेशानियां बताई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यहां की वास्तविकता को बताएंगे और सर्वे कराकर पीडि़तों को मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने तुर्तीपार, चैनपुर, गुलौरा, टंगुनिया, हाहानाला रेगुलेटर का निरीक्षण किया तथा तटवर्ती वाशिंदों से बाढ़ और कटान के साथ ही फसल के खराब होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने श्री लल्लू को बताया कि दशकों से हर साल तटवर्ती लोग बाढ़ और कटान का दंश झेलते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि हर साल अधिकारी और जनप्रतिनिधि आते तो जरूर हैं, लेकिन यहां से जाने के बाद बाढ़ पीडि़तों की मदद की बात भूल जाते हैं। बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों के भ्रमण के बाद पत्रकारों से बातचीत में लल्लू ने बताया कि बाढ़ और कटान से तटवर्ती ग्रामीण जनता परेशान है। किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब कर खराब हो गई है। कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यहां के लोगों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बाढ़ के पानी से डूबी फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे। लल्लू ने स्प्ष्ट किया कि किसानों की हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला तो पार्टी अंदोलन करने को विवश होगी। इससे पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सोमवार को देवरिया से आजमगढ़ जाते समय तुर्तीपार चौराहे पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद नारे लगाए। श्री लल्लू ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने को कहा। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह यादव, आसिम सिद्दीकी, मृत्युंजय शुक्ला, अखिलेश कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed