फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress made Geeta Goel its candidate

गीता गोयल को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress made Geeta Goel its candidate
बेल्थरारोड। कांग्रेस ने बेल्थरारोड सुरक्षित सीट से गीता गोयल को प्रत्याशी घोषित किया है। गोयल के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आ जाने से राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाने वाली गीता गोयल रसड़ा विधानसभा के कुरेम गांव की मूल निवासी हैं। 43 वर्षीया गीता गोयल बीएड कर चुकी हैं और कुरेम रसड़ा के विद्यालय में शिक्षिका हैं। इनके पति संतोष गोयल रसड़ा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। गीता गोयल शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रसड़ा के दो बार विधायक रह चुके हरदेव राम इनके फूफा हैं। रसड़ा से ही पूर्व विधायक रहे स्व. अनिल पासी इनके पति संतोष गोयल के ममेरे भाई हैं। इनका परिवार पुराना कांग्रेसी है। समाज सेवा में रुचि लेने वाली गीता गोयल विधानसभा बेल्थरारोड विधानसभा सीट से भाग्य आजमाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed