फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congratulations to each other's neck

एक-दूसरे के गले मिल दी मुबारकबाद

Sat, 02 Sep 2017 11:43 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 02 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to each other's neck
विशुनीपुर में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।
ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने पूरी अकीदत से नगर के मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज अदा की। तत्पश्चात मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानी देने को सिलसिला शुरू हुआ। उधर, रतसर क्षेत्र के जनऊपुर, नूरपुर, मसहां, धनौती, सिकरिया कलां आदि गांवों में भी ईद उल अजहा का त्योहार शांति पूर्वक ढंग से मनाया गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मस्जिदों व ईदगाहों पर बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


   बकरीद पर सुबह से ही मस्जिदों पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। मस्जिदों व इबादतगाहों में स्थान पाने के लिए मुस्लिम बंधु शनिवार सुबह में ही निकल पड़े। निर्धारित समय तक पूरा मस्जिद व ईदगाह खचाखच भर गया। तय समय पर बकरीद की नमाज शुरू हुई। एक साथ सैकड़ों सिर अल्लाह के बादगाह में झुके। लोगों ने कौम और मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। खुतबा सुनने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दिया। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, परमंदापुर, निधरिया, पटखौली आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद मुस्लिम बंधुओं ने बकरों की कुर्बानी दी।
विज्ञापन


 बेल्थरारोडः   रसड़ा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम बंधुओं ने बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने पूरी अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की। तत्पश्चात एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ग्रामीण क्षेत्र में सरदासपुर, नागपुर, कोटवारी, जाम, सराय भारती, मूड़ेरा आदि गांवों में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बांसडीहरोड क्षेत्र के 14 मस्जिदों में बकरीद पर्व पर मुस्लिम बंधुओं ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। तत्पश्चात एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दी। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


  दुबहरः क्षेत्र के कई स्थानों पर बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए गले मिलकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के उदयपुरा गांव में निर्माणाधीन मदिना मस्जिद पर हाजी मौलाना अजहर हुसैन की देखरेख में बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान सैकड़ों नमाजी उपस्थित रहे। इस मौके पर उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी, अख्तर अली, भोला, वसीम अंसारी, मुख्तार, अक्षय कुमार वर्मा, अंगद वर्मा सहित दुबहर थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed