{"_id":"840a9eee7d04badf5bc51c941bca4835","slug":"condemn-to-beating-of-kanchhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंछल पर जानलेवा हमले की निंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंछल पर जानलेवा हमले की निंदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 06 Dec 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल
विज्ञापन
के ऊपर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ व्यापारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर
प्रदर्शन किया। व्यापारी नेताओं ने अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को ज्ञापन
सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारी नेता कंछल पर किए गए जानलेवा हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। व्यापारी नेता अरुण गुप्त ने कहा कि अगर व्यापारियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार होता है तो बलिया इकाई चुप रहने का काम नहीं करेगी। इस मौके पर लखनलाल गुप्त, टुनटुन सर्राफ, राज कुमार अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, अनील आदि रहे।