{"_id":"6920bc23119de72df4051dca","slug":"complex-bone-operations-will-be-conducted-again-in-the-district-hospital-ballia-news-c-190-1-ana1001-152519-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला अस्पताल में हड्डी के जटिल ऑपरेशन फिर से होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला अस्पताल में हड्डी के जटिल ऑपरेशन फिर से होंगे
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में 14 महीने बाद फिर से हड्डी के जटिल ऑपरेशन होंगे। शासन ने खराब सी-आर्म मशीन खरीदने के लिए 19 लाख रुपये जारी किए हैं।
जिला अस्पताल में हड्डी के जटिल ऑपरेशन लंबे समय से बंद थे। सीएमएस डॉ. एसके यादव ने शासन को कई बार पत्र लिखा था। पूर्व मंत्री नारद राय ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर सी-आर्म मशीन खराब होने की जानकारी दी। नई मशीन की मांग की थी।
जिला अस्पताल में फिजिशियन व बालरोग ओपीडी के बाद सबसे ज्यादा मरीज हड्डी रोग ओपीडी में होती है। प्रतिदिन 280 से ज्यादा मरीज इलाज कराने आते हैं। 14 महीने से ज्यादा समय से सी-आर्म मशीन खराब होने से छोटे ऑपरेशन ही चिकित्सक करते थे। बड़े ऑपरेशन से इन्कार कर देते थे। अब ऐसा नहीं होगा।