{"_id":"59b814934f1c1bf67f8b6566","slug":"complete-work-before-october-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर से पहले पूरा करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर से पहले पूरा करें कार्य
ballia
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बैरिया में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इण्टर कालेज का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार जीजीआईसी व बीआरसी का निरीक्षण करने मंगलवार को बैरिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को ही जीजीआईसी के नये भवन का उद्घाटन होगा, लिहाजा उससे पहले युद्धस्तर पर सारा काम पूरा हो जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जीजीआईसी सोनबरसा के प्रांगण में पहुंचकर एक-एक प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया। पाया कि परिसर में 25 केबीए का ट्रांसफार्मर लगने के साथ तार भी खींचा जा चुका है। लड़कियों के सुरक्षा के बाबत उपस्थित एसएचओ अतुल कुमार राय ने कहा कि तीन महीनों तक हर रोज तीन से चार बार पुलिस की गस्ती होती रहेगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम राधेश्याम पाठक को आदेश दिया कि तहसील में तैनात 18 गार्डों में से छह गार्ड की ड्यूटी जीजीआईसी में लगा दी जाए। राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता लल्लन यादव को आदेश दिया कि जीजीआईसी के मुख्य द्वार पर गार्डरुम का भी निर्माण करा दिया जाए। आर्सेनिक इलाका होने के नाते टंकी लगाने के साथ ही आरओ प्लांट लगाने का निर्देश दिया। कहा कि वाशरूम, टायल्स, कम्प्यूटर लैब,सोलर लाइट भी लग जाए।
सहायक अभियंता ने बताया कि रिवाइज स्टीमेट के अनुसार 3 करोड़ 66 लाख 27 हजार लागत आया है। काम बढ़ जाने से लागत बढ़ेगा। डीएम ने कहा कि स्टीमेट तैयार करके दें। दो अक्टूबर से पहले काम कम्प्लीट हो जाना चाहिए। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय, बीएसए संतोष राय, उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, एसएचओ अतुल कुमार राय, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अर्चना जयसवाल मौजूद रही।