फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   complaints of basic schools will be registered on toll free number

टोल फ्री नंबर पर दर्ज होंगी बेसिक स्कूलों की शिकायतें

Sat, 30 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
complaints of basic schools will be registered on toll free number
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय विद्यालयों में अब किसी की मनमानी नहीं चलेगी। शासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-666 जारी किया है। इसमें कोई भी विद्यालय संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेगा। सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उक्त नंबर स्कूलों की दीवारों पर लिखा जाएगा। जिससे कोई भी फोन करके शिकायत कर सके। इस पर आने वाली शिकायतों की बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच करेंगे।
विज्ञापन

जनपद के 2249 परिषद विद्यालयों में तीन लाख से ज्यादा छात्र हैं। अभिभावकों की शिकायत होती है कि शिक्षक विद्यालय में समय से नहीं पहुंचते हैं। ये भी शिकायत रहती है कि शिक्षक वियालय आते ही नहीं हैं। इसके अलावा मिड-डे मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने की भी खूब शिकायतें आती रहती हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में भी प्राय: शिक्षक गायब मिलते हैं। ऐसे में शासन ने टोल फ्री नंबर 18001800166 जारी किया है। प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर इस नंबर को चस्पा किया जा रहा है। जिस पर कोई भी व्यक्ति शिक्षक स्कूल आते हैं या नहीं, कब आते हैं, कब जाते हैं, मेन्यू के अनुसार मिड डे मिल रहा है कि नहीं आदि की शिकायतें दर्ज करा सकता है। टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायतों को रिकार्ड किया जाएगा। शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित होगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

एमडीएम की भी दर्ज होगी शिकायत
स्कूलों में शिक्षकों के देरी से पहुंचने के अलावा मिड-डे-मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने की भी शिकायतें टोल फ्री नम्बर पर दर्ज कराई जा सकती हैं। यदि मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है तो भी टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed