{"_id":"5f1ef89d8ebc3e63ab02b9f9","slug":"complaint-with-cm-about-power-cuts-and-illegal-liquor-sales-ballia-news-vns5382142171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सीएम को विद्युत आपूर्ति व अवैध शराब के धंधे से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सीएम को विद्युत आपूर्ति व अवैध शराब के धंधे से कराया अवगत
विज्ञापन
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विद्युत कटौती और अवैध शराब की बिक्री की शिकायत की। कहा कि रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहा व भाखड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने व बेचने का काम किया जा रहा है। विधायक ने लिखित रूप से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
पहले पत्र में बैरिया विधान सभा क्षेत्र में विद्युत दुर्व्यवस्था में बताते हुए कहा कि रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे व नगरीय क्षेत्र में 22 घंटे बिजली देने की व्यवस्था है लेकिन हमारे यहां ग्रामीण क्षेत्र में तीन से चार घंटे व नगरीय क्षेत्र में पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है, जिससे लोग परेशान हैं। विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। दूसरे पत्र में विधायक ने कहा है कि पुलिस की मिलीभगत से रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहा व भाखड़ में अवैध शराब बनाने व बेचने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उधर, एसएचओ रेवती शैलेश सिंह ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी व कार्रवाई की जा रही है। अब तक 100 से अधिक लोगों को संबंधित धाराओं में चालान किया गया है, जबकि हजारों लीटर लहन व शराब नष्ट किए गए है।
--
विद्युत आपूर्ति को लेकर सौंपा ज्ञापन
बैरिया। नारायणगढ़ के कई विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत किया कि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल है। 24 घंटे में एक या दो घण्टे बिजली मिल रही है वह भी किस्तों में। उपभोक्ताओं ने उचित कार्रवाई करते हुए रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। एसडीएम ने जिलाधिकारी के माध्यम से अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर इस संदर्भ में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालो में विभु सिंह, राकेश सिंह, राजा सिंह, सुनील सिंह, रामनाथ सिंह आदि रहे।