फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complained to the Chief Minister's portal

गौशाला निर्माण में अनियमितता का आरोप, सीएम से की शिकायत

Sun, 30 Jun 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Complained to the Chief Minister's portal
मनियर। क्षेत्र के समाजसेवी व नगर पंचायत निवासी हरिवंश बहादुर सिंह उर्फ मदन सिंह ने नगर पंचायत मनियर के नव निर्मित गौशाला में आए दिन मर रहे बछड़े एवं निर्माणाधीन गौशाला में हो रही धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायत में उल्लेख किया है कि नगर पंचायत मनियर द्वारा गौराबगही स्थित मठिया में 1.84 करोड़ की लागत से कान्हा पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें 20 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका है। निर्माणाधीन चाहरदीवारी में जिलाधिकारी की जांच के बाद पाया गया था कि दीवार मानक के अनुरूप नहीं बन रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चाहरदीवारी तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराने के आदेश दिया गया, लेकिन आज तक आदेश को पूरा नहीं किया गया, बल्कि कागजी कार्रवाई पूर्ण कर लीपापोती कर दी गई। गौशाला में आए दिन चारे, पानी तथा उचित देखरेख के अभाव में बछड़ों की मौत हो रही है। यह भी बताया है कि मौत के बाद कई बछड़ों को बिना किसी पोस्टमार्टम के ही अन्यत्र उठाकर फेंक दिया गया। काफी हो-हल्ला करने के बाद कुछ बछड़ों का पोस्टमार्टम जांच तो कराया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी दिखा कर लीपापोती कर दी गई। सिंह ने गौशाला निर्माण में हो रही धांधली व मरे बछड़ों के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed