फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complainant beaten up in police station, video goes viral

थाने में फरियादी की पिटाई, वीडियो वायरल

Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complainant beaten up in police station, video goes viral
गड़वार थाना परिसर में व्यक्ति की पिटाई करती पुलिस। - फोटो : BALLIA
चिलकहर। गड़वार थाना प्रांगण में डायल 112 के पुलिसकर्मी की ओर से फरियादी की लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पीडि़त के अनुसार हिरासत में लेने के बाद पुलिसकर्मियों की ओर से पहले गाड़ी में ही पीटा गया। इसके बाद हवालात में जाने के बाद तैनात मुंशी ने भी उसकी धुनाई कर दी। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं। वहीं, सीओ सिटी ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के चोपड़ा चट्टी निवासी प्रवीण कुमार व प्रदीप कुमार सगे भाई हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों लोगों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने डायल 112 पुलिस बुला ली। दोनों को गाड़ी में बैठा कर पुलिस थाने लाई। पीडि़त का कहना है कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी में बैठ जाने के बाद पीटा। इसके बाद थाने में लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़त के अनुसार हवालात में मुंशी ने भी पीटा। न्याय की गुहार लगाता रहा लेकिन मुंशी ने एक नहीं सुनी। घटना को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। इस संबंध में सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मुझे भी सोशल मीडिया से वीडियो मिला है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed