फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Company absconding with lakhs of rupees in the name of insurance

बीमा के नाम पर लाखों रुपये लेकर कंपनी फरार

Thu, 24 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Company absconding with lakhs of rupees in the name of insurance
रसड़ा (बलिया)। एक कंपनी लोगों की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को कोटवारी मार्ग स्थित कंपनी कार्यालय पर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। रामपुर की महिलाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। इनका आरोप है कंपनी ने इलाके के कई गांवों में सैकड़ों लोगों से बीमा के नाम पर प्रति व्यक्ति 1144 रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

नगर के कोटवारी मार्ग स्थित काली मंदिर के पास दो हफ्ते पूर्व कंपनी का आफिस खुला था। कंपनी ने विभिन्न गांवों में महिलाओं का समूह बनाकर सैकड़ों महिलाओं से 1144 रुपये बीमा के नाम पर वसूला था। उन्हें भरोसा दिया गया था कि बीमा कराने वालों को 30 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके बदले महिलाओं को 1870 रुपये के हिसाब से 18 माह तक जमा करना होगा। महिलाओं से आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं फोटो भी ली गई थी। बुधवार को रामपुर छितौनी और अन्य गांवों की माला देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, फुलमाती देवी, मंजू देवी, ज्ञानती देवी, बिंदु देवी, रीता देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, विमली देवी और अन्य महिलाएं कार्यालय पर पहुंची तो ताला बंद मिला। महिलाओं ने कंपनी के कर्मचारियों को फोन किया तो बंद मिला। इसके बाद महिलाएं कार्यालय के सामने हंगामा करने लगीं। हंगामा की सूचना पर पहुंचे कोतवाल सौरभ कुमार राय ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed