फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Community toilets will be investigated, CDO gave instructions

बलियाः सामुदायिक शौचालयों की होगी जांच, सीडीओ ने दिया निर्देश

Thu, 22 Jul 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Community toilets will be investigated, CDO gave instructions
बलिया। जिले में अब तक बने सामुदायिक शौचालयों की जांच कराई जाएगी। बताया जाता है कि कई सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है लेकिन भुगतान पूरा कर लिया है। इसे देखते हुए सीडीओ ने डीपीआरओ ने टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर पंचायती राज विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को पिछले कई सालों में समय-समय पर शौचालय निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई। इसके बावजूद अधिकांश गांव में कोई न कोई शौचालय से वंचित रह गया। इसके बाद व्यक्तिगत शौचालय आवंटन के स्थान पर गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का निर्देश दिया गया ताकि शौचालय की सुविधा से वंचित गांव के लोग इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

सरकार की ओर से इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त, केंद्र वित्त तथा मनरेगा से धनराशि निर्धारित कर दी गई। करीब आठ माह पहले शुरू हुई इस योजना के तहत कई गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ। हालांकि 940 गांवों के सापेक्ष 122 गांवों में ग्राम सभा की जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। अब तक कुल 531 गांवों में अलग-अलग सामुदायिक शौचालय बने हैं। उधर, कई गांवों से सामुदायिक शौचालय निर्माण में मनमानी की शिकायतें भी सीडीओ को मिली हैं। इसको देखते हुए उन्होंने अब तक बने सभी सामुदायिक शौचालयों की जांच कराने के लिए डीपीआरओ को कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। सीडीओ के इस निर्देश से सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने वाले सचिवों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बने सभी सामुदायिक शौचालयों की जांच कमेटी के जरिए कराई जाएगी। जहां कहीं कमी मिलेगी, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत कमेटी बनाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया गया है। - प्रवीण वर्मा, सीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed