फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Community toilet could not be operational even in three years

Ballia News: तीन वर्ष में भी चालू नहीं हो सका सामुदायिक शौचालय

Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Community toilet could not be operational even in three years
इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 6 भंडारी में बना सामुदायिक शौचालय लगभग तीन वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत के भंडारी में आठ सीटर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय निर्माण के लगभग तीन वर्ष बीतने को है, लेकिन शौचालय के अंदर न तो पानी की व्यवस्था है और न ही दरवाजे लगाए गए हैं।


बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शौचालय के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय से शौचालय तक विद्युत तार खींचा गया है लेकनि आपूर्ति नहीं होती है। शौचालय के मुख्य द्वार पर हमेशा ताला बंद रहता है। सामुदायिक शौचालय के शुरू न होने से ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। भंडारी निवासी कौशल यादव ने बताया कि शौचालय को शुरू करने के लिए कई बार नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों से गुहार लगाई गई है। सरवन यादव ने कहा कि सामुदायिक शौचालय शुरू न होने से गांव के लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी त्रिभुवन नारायण मिश्र का कहना है कि शौचालय का कार्य पूरा नहीं हुआ है। पूरा करा कर शीघ्र ही चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed