{"_id":"68641ad652f97f3d370f83b2","slug":"communicable-disease-control-campaign-launched-from-city-to-village-ballia-news-c-190-1-bal1002-143210-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहर से गांव तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहर से गांव तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
बलिया। संचारी नियंत्रण अभियान की शुरुआत मंगलवार को शहर सहित गांव-गांव में हुआ। जिलाधिकारी एमपी सिंह जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रचार वाहन को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
इस अभियान में 11 विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 15 दिनों के दस्तक अभियान में के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस की 3026 टीमें हर घर दस्तक देगी। दस्तक अभियान के दौरान 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बीच ओआरएस का वितरण भी किया जाएगा। बताया कि अभियान में पंचायती राज विभाग की 63 टीमों द्वारा 940 ग्राम पंचायतों में वेक्टर कन्ट्रोल, झाडि़यों की कटाई, गड्ढों को भरना, स्थिर जलभराव का निस्तारण किया जाएगा। अभियान में कृषि एवं उद्यान विभाग के समन्वय से मच्छर रोधी पौधों को उगाने हेतु जन समुदाय को प्रेरित भी किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके यादव, नोडल अधिकारी वीबीडी डॉ. अभिषेक मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बेल्थरारोड : भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर संचारी रोग दस्तक नियंत्रण अभियान का फीता काट कर शुभारंभ किया। अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, डॉ. कुशाग्र सिंह, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. सीएस राठौर, सुशील मौर्य, बिट्टू सिंह, संजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
लालगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर देव नीति सिंह व ब्लाक प्रमुख मरीजों को एक्स-रे फिल्म वितरित किया। डॉ. एस एन पांडेय, आनंद शर्मा, बीसीपीएम विनोद यादव, डॉ. संतोष गुप्ता, एआररो तुलसी यादव, अजय रावत आदि मौजूद थे।
नगरा : संचारी रोगों को लेकर दस्तक अभियान की पीएचसी पर भाजपा जिलामंत्री आलोक शुक्ला ने शुभारम्भ किया। ताड़ीबड़ागांव ग्राम सभा में सचिव संजय सिंह व ग्राम प्रधान किरण देवी ने ग्राम सभा में सफाई की। इस मौके पर डॉ. रामध्यान, डॉ. अनिल राय, अशोक कुमार, प्रमोद पटेल आदि मौजूद रहे।
विशुनपुरा : विकास खंड नगरा के मालीपुर गांव में विशेष संचारी रोग अभियान के तहत सफाई तथा उससे होने वाले रोगों एवं मौसमी रोगों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
नवानगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन सिंह विसेन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजधारी सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल सिंह, बीपीएम पीयूष श्रीवास्तव, एआरओ सुषमा यादव, रामपूजन पांडेय रहे।