फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Committees formed for Chandrashekhar Half Marathon

Ballia News: चंद्रशेखर हाफ मैराथन के लिए बनाई गईं समितियां

Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Committees formed for Chandrashekhar Half Marathon
बलिया। पूर्व पीएम जननायक चंद्रशेखर की जयंती के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले हाफ मैराथन के लिए तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति से जुड़े सदस्यों की अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गईं।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर की स्मृति में सातवीं बार आयोजित होने जा रहे एक लाख इनाम राशि वाले 21.1 किलोमीटर के चंद्रशेखर हाफ मैराथन के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। देश के अन्य राज्यों के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी जिले में आने लगे हैं। अब तक पांच सौ से अधिक धावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं, 18 अप्रैल को स्टेडियम में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारी भी चल रही है। इस बीच बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की एक वृहद बैठक बंशी बाजार में डाॅ. देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सबको अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव ने मैराथन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह उसका पालन ठीक से करें। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी रिफ्रेशमेंट बूथ अंतिम धावक के आने तक लगातार सक्रिय रहेंगे। इसमें अलीगढ़ के बीएसए डाॅ. राकेश कुमार सिंह को मार्गदर्शक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed