फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Committee formed to ban polythene

प्लास्टिक पर रोकथाम के लिए नगर निकाय स्तर पर बनी कमेटी

Tue, 10 Dec 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to ban polythene
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पॉलिथीन पर कड़ाई से रोकथाम के लिए सभी नगर निकाय से संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

कमेटी में संबंधित एसडीएम अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी, संबंधित निकाय के अंतर्गत आने वाले थानाध्यक्ष व खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगरपालिका परिषद बलिया के लिए) सदस्य के रूप में होंगे। जिलाधिकारी ने कमेटी को निर्देश दिया है कि सप्ताह में एक दिन प्लास्टिक कैरी बैग व डिस्पोजल पर रोकथाम के लिए अभियान चलाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक पर रोकथाम में आम जनता का भी सहयोग अपेक्षित है। इस संबंध में गोपनीय सूचना 708037880 पर फोन या व्हाट्सएप के जरिए दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने मैरिज हॉल, होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा आदि में प्लास्टिक या डिस्पोजल गिलास, प्लेट के वस्तुओं का परिसर में उपयोग या परिसर के आसपास फेंके जाने पर मालिक के विरुद्ध ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed