फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commissioner inquired about the rescue work from Corona

कमिश्नर ने कोरोना से बचाव कार्य की ली जानकारी

Mon, 10 Aug 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inquired about the rescue work from Corona
विकासभवन परिसर में बैठक के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत। - फोटो : BALLIA
बलिया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने सोमवार को विकास भवन में अधिकारियों के साथ कोरोना से बचाव कार्य की प्रगति की समीक्षा की। पांच अगस्त को बेलहरी के व्यक्ति की आई पॉजिटिव रिपोर्ट की विस्तार से जानकारी ली। उनके संपर्क में आए सात लोग भी पॉजिटिव पाए गए लोगों की सैम्पलिंग कराने का निर्देश दिया। कहा, भर्ती मरीजों की नियमित खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षणों की जांच की जाए। डाटा ठीक से तैयार नहीं होने पर सीएमओ पर नाराजगी जताई और एसीएमओ गोविंद कुमार चौबे को चेताया और लापरवाही मिलने पर चार्जशीट देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को दवा पहुंचाने का कार्य सीएमओ की देखरेख में होगा। उन्होंने डीएसओ को प्रभारी अधिकारी नामित करने के निर्देश दिया। डीएसओ से कहा कि प्रतिदिन घर-घर जाएं और सैंपलिंग का कार्य कराएं और इनकी समीक्षा प्रतिदिन करें। डॉ. हरिनंदन सिंह से पॉजिटिव मरीजों के बारे में वार्ता की। जिसपर उन्होंने बताया कि एक अगस्त को देवंती देवी का कोरोना पॉजिटिव आया था। उनके घर वालों से मोबाइल से सम्पर्क कर देवंती देवी के बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने संक्रमित मरीजों के संबंध में अधूरा डाटा उपलब्ध कराने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ को सख्त निर्देश दिया कि सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य कराएं और कोरोना की रिपोर्ट सही डाटा के साथ दर्ज करें, सैंपलिंग का कार्य तेजी से कराएं। बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ विपिन कुमार जैन, सीएमओ जितेंद्र कुमार पाल, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन

-
एल-2 फैसिलिटी सेंटर किया निरीक्षण
बलिया। कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब को देखा। साथ ही ट्रामा सेंटर में बने एल-2 फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों को देखा और वार्ता की। वे ऑक्सीजन रूम, वेंटिलेटर रूम में जाकर बारी-बारी से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आधुनिक उपकरणों को 20 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही एल-1 बनाने के लिए सत्या हॉस्पिटल व गौरव मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed