फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commissioner

कमिश्नर ने दिया रतन की पत्नी को संविदा पर तत्काल नौकरी का भरोसा

Wed, 26 Aug 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Commissioner
पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के मामले में कमिश्नर विजय विश्वास पंत को ज्ञापन सौंपते श्रमजीवी पत्र - फोटो : BALLIA
बलिया। पत्रकार रतन सिंह की हत्या से नाराज जिला मुख्यालय के पत्रकार बुधवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिले। मंडलायुक्त ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि मृतक की पत्नी को तत्काल संविदा के आधार पर नौकरी दी जायेगी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर की अगुवाई में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी, शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। मंडलायुक्त ने कहा कि पत्रकार की पत्नी को शीघ्र संविदा के आधार पर सेवायोजित किया जाएगा। वह मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से बातचीत करेंगे। एक करोड़ रुपए की सहायता के लिए ज्ञापन प्रदेश शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री राजेश ओझा, करुणा सिंधू सिंह, अजय भारती, मुकेश मिश्र, संजय तिवारी, आलोक रंजन, राजू दूबे, राजीव प्रसाद, नवनीत मिश्र, पप्पू पांडेय, धनन्जय तिवारी, सुनील सेन, राणा प्रताप सिंह, केके पांडेय, नवल शामिल थे। बांसडीहरोड/मनियर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदर तहसील के अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा एवं महामंत्री प्रभाकर सिंह छोटू के साथ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र कमिश्नर को सौंपा। इस मौके पर धनन्जय तिवारी, अरविंद सिंह, सुनील कुमार सेन उर्फ दादा, सुरेन्द्र गुप्ता, दीपक तिवारी, प्रवीण पांडेय, विनय कुमार उपाध्याय, विकास कुमार गिरी, अतीस कुमार उपाध्याय, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, मनियर में भी पत्रकारों ने एक स्वर से पत्रकार रतन सिंह के परिवार को 50 लाख मुआवजा तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर शिवजी उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र पाठक, राममिलन तिवारी, पुरंजय शर्मा, अनिल तिवारी, अश्वनी सिंह, जयराम तिवारी उपेन्दर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed