फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commissioner arrived to CM to inspect the venue

Ballia News: सीएम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर

Fri, 16 Jun 2023 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Commissioner arrived to CM to inspect the venue
जयप्रकाश नगर। 21 जून को मुख्यमंत्री का जयप्रकाश नगर प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखकर शुक्रवार को कमिश्नर आजमगढ़ मनीष चौहान, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित आला अधिकारी जयप्रकाश नगर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के लिए स्थान चिन्हित करने पर विचार विमर्श किया। हेलीपैड का निरीक्षण किया। ट्रष्ट के अंतर्गत चलने वाला प्रभावती देवी राजकीय बालिका विद्यालय, प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आयुक्त व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोताही न हो, इसे लेकर संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रस्तावित मुख्यमंत्री आगमन के मद्देनजर प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मुरली छपरा डा. देवनीति सिंह की देखरेख में एक्सरे मशीन, जांच घर, जनरेटर, दवा को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज आदि की व्यवस्था कर दी गई है। अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जेपी ट्रष्ट के परिसर का निरीक्षण करने के बाद जयप्रकाश नगर से सटे दलजीत टोला गांव स्थित राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के पैतृक आवास पर पहुंचे। सीएमओ डा. जयंत कुमार, सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, डीएसओ बलिया रामजतन यादव, उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed