{"_id":"60d8b2f38ebc3ebc68764879","slug":"colonies-roads-and-office-complexes-were-inundated-in-ballia-ballia-news-vns597297622","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनियां, सड़कें और कार्यालय परिसर हुए लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनियां, सड़कें और कार्यालय परिसर हुए लबालब
विज्ञापन
बलिया। जनपद में रविवार दोपहर से मेघा जमकर बरसे। देरशाम तक हुआ अच्छी बारिश से शहर के अधिकांश हिस्से में जलभराव हो गया। कालोनियां, गलियां, सड़के और सरकारी कार्यालयों के परिसर तालाब का रूप लिए नजर आए। स्थिति ये थी कई स्थानों पर जलभराव के कारण घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया। एनएच-31 पर भी शहरी क्षेत्र में कई जगह पानी लगने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
लगातार बारिश के बाद पिछले एक-दो दिन से अच्छी बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि नजर आ रही थी। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। रविवार दोपहर से हुई अच्छी बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। श्रीराम बिहार कालोनी, आवास विकास और विवेकानंद कालोनी के साथ ही एनएच-31 पर चित्तू पांडेय चौराहा से रेलवे स्टेशन तक और एससी कालेज चौराहे पर पानी जमा हो गया। इससे एनएच-31 से गुजरने वाले लोगों व वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन, पुलिस लाइन का मैदान, जापलिनगंज पुलिस चौकी, मालगोदाम तिराहा, बालेश्वर मंदिर-जापलिनगंज मार्ग आदि मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति एनएच-31 पर एससी कॉलेज चौराहा का रहा जहां घुटने से अधिक जलभराव होने से बाइक सवार भी आने-जाने से डरते रहे। पैदल आने-जाने वालों को गलियों के रास्ते गुजरना पड़ा।घर से निकलने में लोगों को काफी परेशानी हुई।