{"_id":"6ae3a75decee62466507ad37","slug":"collision-between-a-roadways-bus-and-a-tanker-ten-people-injured-ballia-news-c-190-1-ana1001-176107-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रोडवेज बस और टैंकर में टक्कर, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रोडवेज बस और टैंकर में टक्कर, दस लोग घायल
विज्ञापन
पंदह क्षेत्र के खड़सरा गांव के समीप रोडवेज और टैंकर की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
पंदह (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार दस लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया।
एसएचओ सुशील कुमार दूबे ने बताया कि सिकंदरपुर से बलिया की ओर जा रही राज्य परिवहन निगम की बस खड़सरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में उभांव थाना क्षेत्र के रामनिवास निवासी हल्दीरामपुर, आर्यन गुप्ता निवासी चौकिया मोड़ और शिवमंगल निवासी बहुता घायल हो गए। वहीं, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आनंद गुप्ता निवासी गांधी मोहल्ला, संतोष सोनी निवासी चांदनी चौक, शिवांशु राय निवासी सिसोटार, शेषनाथ सिंह निवासी बरमनिया, सच्चिदानंद वर्मा निवासी करमौता, शिवानी और प्रभावती पत्नी हीरा तुरहा निवासी बघुड़ी भी चोटिल हो गए। घायलों में शेषनाथ सिंह को सिर, गले और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रामनिवास को अंदरूनी चोट लगने की बात बताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ट्रेलर-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक-खलासी घायल
रेवती। रेवती-सहतवार मार्ग पर पचरूखा देवी मंदिर के पास बृहस्पतिवार को बालू लदे ट्रेलर और आलू लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। बिहार के डोरीगंज से बालू लादकर एक ट्रेलर सहतवार की ओर जा रहा था। वहीं, केवरा से आलू लादकर पिकअप रेवती की तरफ आ रहा था। पचरूखा देवी मंदिर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक अजय राजभर (28) और खलासी नीरज गुप्ता (20) निवासी केवरा घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पिकअप में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
बेल्थरारोड। उभांव-सिकंदरपुर मार्ग पर मझवलिया मोड़ के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक से टक्कर हो गई। साइकिल व बाइक की टक्कर से बाइक सवार धनजी वर्मा (40) निवासी डूहा बिहरा घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते रेफर कर दिया। बाइक सवार बेल्थरारोड से अपने गांव की ओर जा रहे थे कि हादसा हो गया। संवाद