{"_id":"5e46dec88ebc3ee5a1686900","slug":"collectorate-auditorium-siege-against-cmo-ballia-news-vns5107806181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के विरोध में कलेक्ट्रेट सभागार काकिया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त के पहुंचने के बाद सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरने प?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। सीएमओ की ओर से निर्भया के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नाराज छात्रों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच कर आंदोलन करना चाहा। सीएमओ के मौजूद नहीं होने पर छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभागार का घेराव किया।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि निर्भया के ऊपर टिप्पणी कर सीएमओ ने उनके बाबा को अपमानित किया जिससे आहत होकर छात्र सड़क पर उतरे हैं। छात्र नेता प्रवीण सिंह विक्की के नेतृत्व में छात्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे लेकिन सीएमओ नहीं थे। इसके बाद छात्र नेता वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद वहां से उठकर कलेक्ट्रेट सभागार में आजमगढ़ मंडलायुक्त का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। पूर्व महामंत्री मनोज दुबे ने कहा कि सीएमओ ने केवल निर्भया के गांव के लोगों का नहीं, बल्कि पूरे जनपद का अपमान किया गया है। एक स्वर से सभी छात्र नेताओं ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग किया कि सीएमओ को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष विशाल कुमार यादव, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, पूर्व महामंत्री प्रशांत पांडेय, कृष्णा यादव, गणेश यादव, आलोक कुमार भारती, दीपक पासवान, देवेश तिवारी, मुरली यादव, संजीत सारन, राहुल यादव, तेज प्रताप सिंह, सिंटू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।