फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Collective efforts should be made for progressive growth in the economy.

Ballia News: अर्थव्यवस्था में उत्तरोतर वृद्धि के लिए हो सामूहिक प्रयास

Sat, 09 Sep 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Collective efforts should be made for progressive growth in the economy.
बलिया। समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण शामिल हुए। मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित 11 मुख्य योजना की जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से शिक्षा, कौशल एवं उद्यमिता के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन


राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश वर्तमान में महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। अमृतकाल शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को एक लाख ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के लिए हमें प्रत्येक व्यक्ति की आय चार गुना करनी पड़ेंगी। इसके लिए हम मजबूती से सड़क, रेलवे और औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हम ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के माध्यम से विश्व के उद्यमियों को आकर्षित करने में सफल रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश का एक तिहाई निवेश पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा। नए-नए उद्योग की स्थापना से सभी क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर हर साल करीब सौ लाभार्थी तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, संजय गोंड, जयप्रकाश साहू, डीएम रवींद्र कुमार, एसपी एस आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed