फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Collection of house and water tax will be done online from today

Ballia News: आज से ऑनलाइन होगी गृह व जल कर की वसूली

Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Collection of house and water tax will be done online from today
बलिया। नगर पालिका परिषद में अब गृह व जल कर ऑनलाइन माध्यम से जमा होगा। साथ ही फार्म पांच का प्रयोग बंद कर दिया जागा। यह जानकारी नपा अध्यक्ष संत कुमार ऊर्फ मिठाई लाल दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से पालिका के सभी कर संग्रहकर्ता अमीनो को फार्म पांच के उपयोग पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है और सभी प्रकार के कर को ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका में सभी प्रकार के कर जिसमें गृहकर, जलकर आदि की धनराशि के संग्रह के लिए नगर पालिका के द्वारा फार्म पांच का प्रयोग किया जाता है। चूंकि नगर क्षेत्र में एक जुलाई से स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू हो रही है, जिसके चलते करदाताओं से ऑनलाइन कर जमा करने और सभी अमीनो को फार्म पांच का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि नगर क्षेत्र में शासन के आदेश अनुसार स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू हो गई है, जिसमें नगरवासी अपना कर सीधे नगर पालिका को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करेंगे। इससे पहले नगर पालिका के अमीन वार्षिक कर के संग्रह के लिए फार्म पांच का प्रयोग करते थे। बताया कि फार्म पांच का उपयोग केवल नगर पालिका के कैशियर को करने का आदेश है जिसे वे केवल अन्य कार्यों जैसे जल टैंकर मूल्य, विज्ञापन शुल्क आदि को जमा करने के लिए करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed