फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   colectrate par nahi kar sakenge dharna pradarshan

अब कलेक्ट्रेट पर नहीं दे सकेंगे धरना

Wed, 18 May 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 18 May 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में शांति व्यवस्था बनाये रखने और शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से संपादित करने के साथ ही कार्यालयों के कामकाज में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में किसी भी धरना-प्रदर्शन और सभा का आयोजन करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट बच्चा लाल  मौर्य ने बताया कि इनके लिए अब चंद्रशेखर उद्यान के उत्तरी गेट (जो बंद है) से तहसील के गेट तक की जगह को निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने यह भी कहा है कि बिना पूर्वानुमति के  कोई सभा, धरना, प्रदर्शन नहीं किया जायेगा। बिना पूर्वानुमति के एवं मनमाने  ढंग से ध्वनि विस्तारक यंनों का प्रयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहित अन्य बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण लगातार धरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग पत्र देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने धरना प्रदर्शन एवं सभा के आयोजन स्थल को चंद्रशेखर उद्यान  के उत्तर कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट से तहसील के गेट तक निर्धारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed