फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cold

पछुआ हवा के प्रकोप से लुढ़का पारा, तेज हुई गलन, घरों में दुबके लोग

Fri, 18 Dec 2020 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
cold
ठंड बढ़ने के साथ ही दिन में अलाव पर हाथ सेकते लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से चल रही सर्द हवाओं का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा, जिससे पारा न्यूनतम पांच डिग्री पर जा पहुंचा। तापमान में गिरावट से गलन में भी तेजी से इजाफा हुआ है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। बारिश और सर्द हवा के कारण दो दिनों में न्यूनतम तापमान में जहां लगभग तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिले में मंगलवार से ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। मंगलवार से ही आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई थी। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन तक नहीं हुए। बुधवार की शाम से ही सर्द हवा चलने लगी। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही सर्द हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आ गई और गलन बढ़ गई। सर्द हवा के कारण गलन अधिक रही। गलन के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए। जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। मौसम की सर्दी बढ़ते ही ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म होने लगा है। बाजार में ऊन के खरीदारों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। वैसे तो स्थानीय बाजार में रेडीमेड स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी जैसे गर्म कपड़े बिक रहे हैं लेकिन गरीब तबके के लोगों के लिए रेडीमेड गर्म कपड़े खरीदना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में गरीब वर्ग के लोग उन खरीदकर उससे स्वेटर, टोपी सहित अन्य ऊनी परिधान बनवा रहे हैं। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आज भी ऊन से बनने वाले गर्म कपड़ों के हस्तशिल्प में माहिर हैं। जबर्दस्त गलन से ब्लोअर और रूम हीटर की बिक्री में करीब पांच गुना तक की वृद्धि हुई है। बाजार में तीन सौ रुपये से लेकर करीब 35 हजार रुपये तक के ब्लोअर, रूम हीटर और हीटिंग-कूलिंग एसी उपलब्ध है। हालांकि, कमरों को गर्म रखने वाले इन उपकरणों में हीटिंग-कूलिंग एसी को कारोबारी सबसे सुरक्षित मानते हैं। रॉड वाले रूम हीटर बाजार में अब भी उपलब्ध हैं लेकिन अबकी जगह क्वार्टज हीटर ने ले लिया है। इसकी कीमत छह सौ से लेकर 22 सौ रुपये है। बाजार में ब्लोअर डेढ़ से पांच हजार रुपये कीमत तक उपलब्ध हैं। वहीं, हीटिंग-कूलिंग एसी में रीवर्स साइकिल वॉल लगे होने से यह गर्म हवा फेंकता है, लेकिन यह ऑक्सीजन नहीं सोखता है। इसलिए इसे सबसे सुरक्षित माना जा रहा है। बहरहाल, इसकी कीमत सामान्य एसी से भी तीन से पांच हजार रुपये ज्यादा है। सामान्य एसी की कीमत आमतौर पर 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed