फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cold and cough patients increased, no dry cough syrup in the district hospital

Ballia News: जुकाम और खांसी के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में ड्राई खांसी का सिरप नहीं

Wed, 31 Jan 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Cold and cough patients increased, no dry cough syrup in the district hospital
बलिया। जनपद में गलन भरी ठंड और कोहरे से जन जीवन परेशान हो गया है। थोड़ी सी लापरवाही सांस, अस्थमा, हृदयरोगी और एलर्जी से ग्रसित लोगों पर भारी पड़ रही है। इमरजेंसी वार्ड गंभीर मरीजों से फुल होने के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं, खांसी की सिरप नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को विभिन्न बीमारियों से परेशान 1206 मरीज इलाज कराने पहुंचे। फिजिशियन, बालरोग व आर्थो सर्जन की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। थोड़ी सी लापरवाही पर सर्दी, जुकाम व खांसी हो जा रही है। इन दिनों ड्राई खांसी का सिरप नहीं मिल रहा है। चिकित्सक जेनरिक सिरप की जगह ब्रांडेड कंपनी का सिरप लिख रहे है। जो मरीजों के जेब पर भारी पड़ रहा है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर इलाज के साथ ठंड को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. मनोज कुमार ने बताया की इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं। ठंड में लापरवाही बरतने से लोगों की दिक्कत बढ़ जाती है। सुबह टहलना खतरनाक हो सकता है। हाई बीपी शुगर और हृदय रोगियों को ठंड में परहेज करने की जरूरत है। बुजुर्गो को जोड़ों में दर्द की परेशानी से बचने के लिए गर्म पानी से सेकाई व गर्म पट्टी बांधे। थोड़ी सी परेशानी होने पर लापरवाही न बरत तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करे। लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में दवाएं पर्याप्त रूप से मौजूद है। ड्राई कफ सिरप की जगह एटीबायोटिक टैबलेट दिया जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए वार्डों में रूम हीटर लगाए गए हैं। - डॉ.वीके सिंह, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed