फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Coach display boards installed on enquiry office platforms will start functioning in April

Ballia News: अप्रैल में इंक्वायरी ऑफिस प्लेटफार्मों पर लगा कोच डिस्प्लेबोर्ड शुरू होगा

Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Coach display boards installed on enquiry office platforms will start functioning in April
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार को बैठक हुई। इसमें पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व गतिशक्ति के आईडब्लू के वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईडब्लू एचएन सिंह, यातायात निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक इंक्वायरी ऑफिस व प्लेटफार्मों पर लगा कोच डिस्प्लेबोर्ड शुरू हो जाएगा। प्लेटफाॅर्म के पश्चिमी छोर पर एक और नया फुट ओवरब्रिज बनेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ अभियंताओं ने कहा विगत 7 मार्च को अमर उजाला में शीर्षक “बैरिकेडिंग कर बंद किया रास्ता, यात्रियों में आक्रोश” प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेते हुए प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर बने फुटओवर ब्रिज के पास आवागमन के लिए उत्तर दिशा में रास्ता दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा व नए कार्यों की प्रस्ताव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों की बैठक वीरेंद्र सिंह मस्त ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बुलाई थी। स्टेशन भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद ने परिसर में अतिक्रमण, गंदगी पर नाराजगी जताई।

वहीं, पुराना सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन व पुराना बकुल्हा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की नष्ट संपत्ति को संरक्षित करने व यथाशीघ्र उसकी नीलामी करने का सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed