फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CO transferred to Kanpur after lathicharge

Ballia News: लाठीचार्ज पर नपे सीओ, कानपुर ट्रांसफर

Fri, 01 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
CO transferred to Kanpur after lathicharge
बलिया / बांसडीह। बांसडीह चौराहे पर सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करवाना सीओ प्रभात कुमार को भारी पड़ा। शासन ने बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार का स्थानांतरण कानपुर नगर के लिए कर दिया है। वहीं, अलीगढ़ में तैनात क्षेत्राधिकारी जय शंकर मिश्र को बलिया स्थानांतरण किया है। सोशल मीडिया पर सीओ द्वारा प्रदर्शनकारी महिला को धमकी देने व महिलाओं की पिटाई करवाने का आरोप था।
विज्ञापन

मामला यह रहा कि बुधवार को एक घर में बिजली बनाते समय मिस्त्री राकेश शाह की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व मोहल्लावासियों ने मुआवजे व मुकदमा दर्ज कराने के लिए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने झड़प के बाद लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान लोगों की सीओ से धक्कामुक्की हो गई। पथराव करने में महिलाएं आगे रहीं। अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया । कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बनी रही। लोगों सहित जन प्रतिनिधियों ने लाठीचार्ज के लिए सीओ को जिम्मेदार ठहराते हुए तबादले की मांग की थी। माना जा रहा है कि लोगों के गुस्से को देखते हुए सीओ का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed