{"_id":"653be3474d14bbf0fc0681a6","slug":"cms-program-on-november-3-venue-selected-ballia-news-c-190-1-bal1001-6100-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीएम का कार्यक्रम तीन नवंबर को, स्थल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीएम का कार्यक्रम तीन नवंबर को, स्थल चयनित
विज्ञापन
जनपद में तीन नवंबर को संभावित मुख्यमंत्री के दौरे के लिए बांसडीह-मैरिटार मार्ग स्थित पिंडहरा गांव के बघौली मौजे को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया है। स्थानीय विधायक केतकी सिंह की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एडीएम देवेंद्र सिंह, एसडीएम राजेश गुप्ता, सीओ और तहसीलदार आदि अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। लगभग दस बीघे के रकबे में लगी धान की फसल को किसानों से सामंजस्य स्थापित कर कटवाया और सभास्थल को विस्तृत रूप दिया। कार्यक्रम स्थल में चिन्हित मंच के स्थान से 60 मीटर की दूरी पर हेलीपैड स्थल का चिह्नांकन किया गया। सभास्थल से कुछ दूरी पर अलग से पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया गया। आवागमन को लेकर रास्ते आदि को भी देखा। इस संबंध में विधायक केतकी सिंह ने बताया कि तीन नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ मैरीटार गांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रहीं हैं।