फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO will take care of patients' health

सीएमओ लेंगे मरीजों की सेहत का हाल

Sat, 30 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CMO will take care of patients' health
स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का अभियान का दायरा बढे़गा। सीएमओ मरीजों की सेहत का हाल लेंगे। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अहम कदम उठाया है। सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की फीडबैक अब जिलास्तर से जुटाई जाएगी। इसको लेकर जिले के अस्पतालों मे भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री रोज पांच जिलों के अस्पतालों में इलाज करा रहे 10 मरीज और उनके तीमारदारों से फोन पर बातचीत करते हैं। अब सीएमओ भी मरीजों और तीमरदारों से बात कर उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं की फीडबैक लेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.जयन्त कुमार ने बताया कि उक्त आदेश के अनुपालन की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को मरीजों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जैसे ही स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों का मोबाइल नंबर उपलब्ध हो जाएगा। वैसे ही मरीजों से सीधे संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed