फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO Ballia missing complaint in police station

बलिया सीएमओ लापता: संयुक्त विकास आयुक्त ने गैरहाजिर मिलने पर गुमशुदगी की दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 09 Nov 2021 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Nov 2021 08:41 PM IST
सार

संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीएन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली में सीएमओ बलिया की गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
CMO Ballia missing complaint in police station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी का लगातार जनपद से बाहर रहना भारी पड़ गया। संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीएन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली में सीएमओ बलिया की गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ जनपद में तैनाती के बाद से ही किसी न किसी कार्य को लेकर जनपद से बाहर रहते हैं।

विज्ञापन


कभी बीमारी तो कभी कोर्ट तो कभी कुछ और वजह बताई जाती है। इससे जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। मंगलवार को पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा को भी वे अनुपस्थित मिले। उनकी ओर से शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


कार्यालय के कर्मचारियों से उनके बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया है। इसके बाद काफी छानबीन की गई, लेकिन सीएमओ का कुछ पता नहीं चल सका। तहरीर में संयुक्त विकास आयुक्त ने कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि सीएमओ की गुमशुदगी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed