फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Yogi reached Ballia inaugurated and laid the foundation stone of 144 development projects worth Rs 3,638 c

बलिया पहुंचे CM Yogi: करीब साढ़े तीन हजार करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Wed, 21 Jun 2023 05:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

संपूर्ण क्रांति के अग्रज लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गृह क्षेत्र सिताब दियारा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर अपने निर्धारित कार्यक्रम में एक घंटे लेट 3.55 बजे हैलीपैड पर उतरा।

विज्ञापन
CM Yogi reached Ballia inaugurated and laid the foundation stone of 144 development projects worth Rs 3,638 c
बलिया पहुंचे CM Yogi: करीब 3 हजार करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया पहुंच गए हैं। संपूर्ण क्रांति के अग्रज लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गृह क्षेत्र सिताब दियारा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर अपने निर्धारित कार्यक्रम में एक घंटे लेट 3.55 बजे हैलीपैड पर उतरा। यहां से सीएम सीधे प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विकस परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे और 3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में जल जीवन मिशन के तहत सतही जल आधिारित तीन परियोजनाएं, अगउर, सुखपुरा, नरही और जययप्रकाश नगर में 50-50 बेड के फील्ड चिकित्सालय, रेवती, दोकटी, बैरिया, हल्दी, सहतवार, भीमपुरा, फेफना, नगरा, सुखपुरा, सिकंदरपुर, खेजुरी, पकड़ी, बांसडीह रोड, नरही, बासडीह थानों में विवेचना कक्ष और बैरकों का कार्य, कोतवाली और पुलिस लाइन में हास्टल और बैरक, जिला कारागार में पंप हाउस एवं आरसीसी वाटर चैनल, राजकीय आईटीआई नवानगर और इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल, जीजीआईसी में निर्माण, द्राम खरुआव और सिसवार में सीसी सड़क और नाली, 97 भूकंपरोधी विद्यालयों का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय चिलकहर में हास्टल, क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान हुलेनाबाद, जीआईसी सिकंदरपुर, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 26 बेड के कोविड वार्ड, ग्राम पंचयात संवरूपुर, रामपुर, श्रपतिपुर, सरया गुलाब राय, मुड़ाडीह, जगदेवा, मर्ची खुर्द, नसीरपुर एवं पर्वतपुर में पेयजल परियोजनाओं का लोकर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed