फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Yogi Rally in Ballia said Former Prime Minister Chandrashekhar gave new identity to Ballia

बलिया में CM Yogi: जनसभा में बोले- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने देश में बलिया को दी नई पहचान

Sun, 06 Nov 2022 01:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 01:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया। पुलिस परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले 76 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Rally in Ballia said Former Prime Minister Chandrashekhar gave new identity to Ballia
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक चंद्रशेखर ने बलिया को देश में एक नई पहचान दी। आजाद भारत की राजनीति के एक नए चेहरे ने बलिया से निकलकर अपनी पहचान देशभर में बनाई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, महाराष्ट्र और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर तक, नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां चंद्रशेखर के प्रशंसक नहीं हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बलिया पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


अपने निर्धारित कार्यक्रम से आधे घंटे की देरी से लगभग 11:30 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे जनसभा स्थल पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचे।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में सबसे पहले उन्होंने बलिया से एपीओ के माध्यम से खाड़ी देशों में निर्यात होने वाले एक ट्रक मिर्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को टूल किट वितरण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया की पहचान पहले बागी बलिया के रूप में होती थी

CM Yogi Rally in Ballia said Former Prime Minister Chandrashekhar gave new identity to Ballia
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि बलिया की पहचान पहले बागी बलिया के रूप में होती थी। जनपद को नई पहचान दिलाने वाले जननायक की प्रतिमा का अनावरण कर और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर देश की आवश्यकता के अनुसार कदम उठाने का साहस रखते थे।

लोकतंत्र को रौंदने के खिलाफ उन्होंने मुख्य स्वर व्यक्त किया। स्वदेशी आंदोलन का साथ देकर अपने विचार स्पष्ट किए। संसद में उनके खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता था। क्योंकि लोग उनके फक्कड़ स्वभाव से परिचित थे। चंद्रशेखर के लिए देश हित सर्वोपरि था। चंद्रशेखर ने संसदीय लोकतंत्र को मजबूती देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जो प्रतिमा चंद्रशेखर उद्यान में लगाई गई है उसका निर्माण आजमगढ़ में हुआ है। 

मेडिकल कॉलेज और भृगु बाबा कॉरिडोर के लिए मांगा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने जनपद के किसानों से एफपीओ के माध्यम से जुड़ कर अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य अर्जित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एपीओ के माध्यम से जनपद की सब्जियां वैश्विक बाजार में जाएंगी। इसमें वाराणसी से लेकर हल्दिया तक बनने वाले जलमार्ग का भी महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।

भविष्य में इस मार्ग पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब बनाने पर विचार किया जा सकता है। इससे किसानों की आमदनी तो बढ़ेगी ही जनपद की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने जनपद में मेडिकल कॉलेज को लेकर ठोस प्रस्ताव देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। साथ ही भृगु बाबा कॉरिडोर के लिए भी जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed