फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cm yogi ikn ballia

आज आएंगे सीएम, सूचना मिलते ही दौड़ा प्रशासनिक अमला

Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
cm yogi ikn ballia
बलिया। मंडल मुख्यालयों का दौरा पूरा कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब जनपदों की ओर रुख किया है। सीएम के बुधवार को जनपद आगमन का संदेश मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में सीएम के आगमन से संबंधित तैयारियों को शुरू कर दिया गया। सीएम दौरे के दौरान कोविड-19 से राहत और बचाव के उपायों के साथ ही विकास कार्यक्रमों की समीक्षा, किसी अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 से बचाव और राहत के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के साथ ही जनपद में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट में किसी एक का निरीक्षण भी कर सकते हैं। किसी गांव में निगरानी समिति के साथ वार्ता करने के साथ ही जिला अस्पताल या महिला अस्पताल का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी सीएम के कार्यक्रम की मौखिक सूचना मिली है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम का इंतजार किया जा रहा है। सीएम के दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार सुबह अधिकारियों के साथ जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए अलर्ट किया। कहा कि मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री इससे पहले आजमगढ़ मंडल मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं। अब उनका कार्यक्रम बलिया के लिए मिला है।
विज्ञापन

0000000000
देर शाम तक होती रहीं बैठकें
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी अदिति सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ देर शाम तक बैठक होती रही। मुख्यमंत्री वाराणसी से बलिया आएंगे। कौन सा हैलीपैड उचित रहेगा, उसे चयनित कर जलजमाव आदि दूर करने के लिए निर्देश दिया गया। निर्देश के बाद शहर के हैबतपुर स्थित मैदान में बनाए गए हैलीपैड पर तैयारी जारी थी। सीएम जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लान्ट, पीकू वार्ड, आईसीयू वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के समय सीएमएस और सीएमओ डाक्टरों को तैनात रखेंगे। इसके बाद सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण का निरीक्षण करेंगे। हैलीपैड से लेकर जहां-जहां दौरा होगा, उस रूट की सड़क को साफ-सफाई का कार्य अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, ईओ नगरपालिका व डीपीआरओ को कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, नगर मजिस्ट्रेट नागेन्द्र सिंह, सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद, सीएमएस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मिलेंगे
प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता कोविड-19 से जान गंवा चुके हैं उनसे भी मुख्यमंत्री मिलेंगे। गेहूं क्रय, राजस्व, थाने, पेंशन, कोटे की दुकान, सामुदायिक किचन, निगरानी समिति की ओर से दवा वितरण के सम्बन्ध में तैयारी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed