फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Yogi Ballia Visit CM Yogi will roar in Ballia today to help voters, this will be the complete schedule

CM Yogi Ballia Visit: मतदाताओं को साधने आज बलिया में हुंकार भरेंगे सीएम योगी, ये होगा पूरा शेड्यूल

Wed, 03 May 2023 11:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 May 2023 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज बलिया में चुनावी सभा होगी।
सीएम यहां मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। साथ ही रास्ते में किसी भी तरह के जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहर में आने वाले सभी मार्गों व सभा स्थल की तरह जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
CM Yogi Ballia Visit CM Yogi will roar in Ballia today to help voters, this will be the complete schedule
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सतीश चंद्र महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके तहत बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। आईजी अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने रूट टायवर्जन समेत तैयारियों का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मऊ में आज CM Yogi की जनसभा: मुख्तार का गढ़ ढहाने के लिए करेंगे शंखनाद, बनेगा ये खास रिकॉर्ड
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए हेलीपैड के लैंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत पुलिस लाइन के मैदान में सीएम के हेलीकाप्टर को उतरने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान टीडी कॉलेज से लेकर चित्तू पांडेय चौराहा और एससी कॉलेज के मार्ग को भी वैकल्पि रुट के तौर पर तैयार किया गया है। ताकि सीएम के फ्लीट के आवागमन में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

CM Yogi Ballia Visit CM Yogi will roar in Ballia today to help voters, this will be the complete schedule
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई

रास्ते में किसी भी तरह के जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। शहर में आने वाले सभी मार्गों व सभा स्थल की तरह जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। उधर, मुख्यमंत्री के चुनावी सभा स्थल के आसपास के मोहल्ले के सभी गलियों में सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। हर गली पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीएम के आगमन के पूर्व मोहल्लेवासियों की आवाजाही बंद रहेगी।

चुनावी रैली के दौरान बैरिया से माल्देपुर मोड़ जाने वाले वाहन भृगुमंदिर तिराहे से मालगोदाम तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। माल्देपुर से बैरिया जाने वाले वाहन मालगोदाम चौराहा से रामलीला मैदान, भृगु मंदिर तिराहे से बैरिया निकाल जाएगा। बड़े वाहनों चिरईयां मोड़ से रेवती, सहतवार, सुखपुरा, गड़वार होते फेफना से रवाना किए जाएंगे। बैरिया से जनसभा में आने वाले वाहन जगरनाथ तिराहे से मेला मैदान में पार्किग होंगे। गौशाला वाले बंधे पर बसें रुकेगीं। छोटे वाहन भृगु मंदिर के पूर्व बाम्बे मैटेरियल, भृगु मंदिर परिसर में पार्किग होंगे। रसड़ा, चितबड़ागांव, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड़, रतसर, नगरा से आने वाले वाहन रामलीला मैदान, मालगोदाम रेलवे परिसर में पार्किग होंगे। वीआईपी वाहन एलडी कालेज मैदान में खड़े होंगे। टीएसआई राकेश सिंह ने बताया कि सहतवार, रेवती व बांसडीह वाले वाहन दोनों तरफ खड़े होंगे। एलडी कॉलेज के सामने वाले मैदान में बाइक खड़ी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed