फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM's inappropriate to stop journalists from program coverage in ballia

बलियाः सीएम का कार्यक्रम कवरेज से पत्रकारों को रोकना अनुचित

Sun, 26 Jul 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
CM's inappropriate to stop journalists from program coverage in ballia
बलिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कवरेज करने से रविवार को पत्रकारों को रोकना अनुचित है। यह जिला प्रशासन की कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। जिला प्रशासन ने पहले पत्रकारों को बुलाया और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर रखा। ये बातें पत्रकार वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार सरकार और जनता के बीच सेतु होता है। ऐसे में पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका जाना कहीं से उचित नहीं है। कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि पत्रकारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी हमेशा भेदभाव करते रहे हैं। सवाल किया कि आखिरकार लोकतंत्र में चौथे स्तंभ को दबाने का कुत्सित प्रयास क्यों हो रहा है। अगर पत्रकार कार्यक्रम का कवरेज करने नहीं जाएंगे तो जनता तक मुख्यमंत्री की बात को कौन पहुंचाएगा। सवाल उठता है कि आखिर किस तथ्य को छिपाने के लिए ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed