फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cm and governer

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दिए अपने संदेश

Fri, 28 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
cm and governer
बलिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से साथ वर्चुवल संवाद कर बधाई-शुभकामनाएं देने के साथ ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पंचायती राज राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने बलिया स्थित एनआईसी कक्ष से ऑनलाइन प्रतिभाग कर सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अपने गांव में बेहतर विकास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

मंत्री तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान के पास तमाम अधिकार हैं। उन अधिकारों का प्रयोग गांव को बेहतर बनाने और हर पात्र को योजनाओं का लाभ दिलाने में करना है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम कई बीमारियों को साथ लेकर आता है, लिहाजा ग्राम पंचायत में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देना है। तभी गांव में गंभीर बीमारियों से लोगों को निजात दिलाई जा सकेगी। स्वच्छ पेयजल के लिए लोगों को जागरूक करें कि पानी गर्म करके ही पीएं। हर गरीब को पेंशन, जरूरतमंद को आवास, आयुष्मान कार्ड, जिसके पास कार्ड नहीं है उसको ग्राम प्रधान निधि से दो हजार का सहयोग, अंतिम संस्कार में अक्षम व्यक्ति को पांच हजार का सहयोग जैसे अपने कई अधिकार का प्रयोग कर लोगों का दिल जीत जीतने व पुनीत कार्य का अच्छा मौका सबको मिला है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अदिति सिंह, डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed