{"_id":"672d1c2d7a0982472f089d57","slug":"cloth-kept-in-signal-of-revati-station-case-against-unknown-ballia-news-c-190-1-bal1001-126304-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेवती स्टेशन के सिग्नल में रखा कपड़ा, अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेवती स्टेशन के सिग्नल में रखा कपड़ा, अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
बलिया। रेवती रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की कोशिश की। यातायात निरीक्षक संजय सिंह की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी-छपरा रूट पर बुधवार की सुबह फर्रुखाबाद से छपरा जा रही 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस रेवती स्टेशन से छपरा की तरफ के लिए निकली। सिग्नल हरा न होने पर चालक ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया तो पता चला कि सिग्नल हरा हो गया था। शंका होने पर चालक सिग्नल के पास पहुंचा। देखा कि ग्रीन लाइट पर कपड़े का टुकड़ा रख दिया गया है। चालक ने कपड़ा हटाने के करीब दस मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। उसने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व यातायात निरीक्षक संजय सिंह को भी दी।
आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि सिग्नल से छेड़छाड़ के मामले में रेलवे यातायात निरीक्षक संजय सिंह की शिकायत पर रेलवे अधिनियम की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेवती स्टेशन पर इन दिनों धरना चल रहा है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क है। पूर्व में 29 सितंबर को लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का इंजन वाराणसी-बलिया-छपरा सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर से टकरा गया था। हालांकि किसी तरह की क्षति नहीं हुई थी। लेकिन बैरिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।