फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Closed and route diverted trains will pass through Audihar from today

Ballia News: औड़िहार से होकर आज से गुजरेंगी बंद और रूट डायवर्ट ट्रेनें

Mon, 26 Jun 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Closed and route diverted trains will pass through Audihar from today
बलिया। छपरा- वाराणसी रूट पर औड़िहार स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार से पूर्व से निरस्त व डायवर्ट सभी ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। 20 दिन बाद सुचारू ढंग से संचालन से वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

लेटलतीफ चलने वाली ट्रेनें समय से संचालन होगा। औड़िहार जंक्शन पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्य संरक्षा अधिकारी के निरीक्षण के बाद ट्रेनों के संचालन के लिए हरी झंडी मिली। इसके बाद 05135- 05136 छपरा-औड़िहार-छपरा, 15111-15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर और 05169- 05170 बलिया-प्रयागराज रामबाग-बलिया और 05445-05446 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा का पूर्व निर्धारित समय अनुसार संचालन होगा।
विज्ञापन

वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनें छपरा-सूरत-छपरा विशेष गाड़ी, आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी, 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, बरौनी-अम्बाला छावनी एक्सप्रेस,छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, बलिया-आनंद विहार टर्मिनल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन से होकर निर्धारित समयानुसार चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि औड़िहार स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सीआरएस के निरीक्षण के बाद पूर्व की तरह ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed