{"_id":"8e6daea0bc546a700c699dd5d9570bdf","slug":"clerical-suspended-top-officials-will-also-take-action-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक निलंबित, आला अफसरों पर भी होगी कार्यवाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक निलंबित, आला अफसरों पर भी होगी कार्यवाही
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों में चेक वितरण न होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मुरली मनेाहर लाल ने संबंधित लिपिक को निलंबित कर दिया साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
साथ ही डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा शिथिल पर्यवेक्षण के लिए संबंधित डिप्टी सीएमओ के विरुद्ध भी कार्यवाही करने का निर्देश सीएमओ को दिया। सोमवार को विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नपा द्वारा कराए जा रहे चंद्रशेखर उद्यान की दीवार के निर्माण में घटिया किस्म की ईंट प्रयोग करने का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को तत्काल रोकने का आदेश दिया। उन्होंने डीसी मनरेगा को मौके पर भेजकर ईंट व मसाले का नमूना मंगवाया और इसे सील कराकर गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने वन विभाग द्वारा कराये गये वृक्षारोपण का सत्यापन कराने का निर्देश सीडीओ को दिया। डॉ. राममनोहर लोहिया नलकूप योजना के 22 नलकूपों में से 16 का उर्जीकरण किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शेष छ: नलकूपों के उर्जीकरण इसी माह कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मण्डी हब का कार्य अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग द्वारा यह बताने पर कि दोहरीघाट पम्प कैनाल के सभी दस पम्प लो-वोल्टेज के कारण पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं, डीएम ने विद्युत विभाग को जल्द से जल्द इसका समाधान कराने का निर्देश दिया। बिजली विभाग ने दावा किया कि 72 घण्टे से अधिक कोई भी ट्रांसफार्मर खराब नहीं है, जबकि रसड़ा में 06 माह से नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब होने की बात सामने आई।
हाईस्कूल के 20 विद्यालयों के भवन निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 14 भवन पूर्ण कराकर हैण्डओवर कराने की बात बतायी गयी। जिलाधिकारी ने शेष 06 भवनों के निर्माण को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराकर हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
योजनाओं के सत्यापन का निर्देश
जिलाधिकारी ने समाजवादी पेंशन योजना के सत्यापन कराने का निर्देश दिया। समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक करीब 50 से अधिक अपात्र पाये गए हैं और एडीओ समाज कल्याण द्वारा जांच करायी जा रही है। उन्होंने हर लोहिया गांव में एक समूह का गठन करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया। डीएम ने रिवाल्विंग फंड इस माह में शत प्रतिशत उपलब्ध कराने एवं वित्त पोषण के लक्ष्य को भी पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान चलाकर हैंडपंपों की जांच कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पचास लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा भी की। इस दौरान लोनिवि की प्रगति धीमी पायी गयी जबकि पूरी धनराशि प्राप्त है। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ पूरा कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ के.बालाजी, डीडीएजी टीपी शाही, डीडीओ, डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।