फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clear, 96 in final

तस्वीर साफ, 96 अंतिम मुकाबले में

Sat, 18 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 18 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तस्वीर  साफ हो गई है। शनिवार को नाम वापसी के  अंतिम दिन भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश समेत कुल तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में अब 96 प्रत्याशी रह गए हैं, जिनके बीच अंतिम मुकाबला होगा। 04 मार्च को प्रत्याशियों की किस्मत पर मतदाताओं की मुहर लग जाएगी। नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



विधानसभा के छठवें चरण के लिए बलिया की सात विधानसभा सीटों से कुल 121 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 16 फरवरी को स्क्रूटनी में 22 प्रत्याशियों का पर्चा अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया गया। जिसके तहत मैदान में 99 प्रत्याशी रह गए थे। इसके बाद शनिवार को बेल्थरारोड विधानसभा सीट से भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश, बैरिया से हृदयानंद सिंह तथा सिकंदरपुर  से जयलाल ने अपना पर्चा वापस  ले लिया।
विज्ञापन



इन प्रत्याशियों द्वारा पर्चा वापिस लिए जाने के बाद चुनावी समर में प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो गई। सातों विधानसभा में कुल 96 प्रत्याशियों के बीच अंतिम मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद सर्वाधिक 18 प्रत्याशी बांसडीह विधानसभा में रह गए हैं। इसके अलावा रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना विधानसभा क्षेत्र में 11, बेल्थरारोड और बलिया नगर में 14-14 तथा बैरिया में 17 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। अब चुनावी तस्वीर साफ हो जाने और चिह्न िमलने के बाद प्रचार कार्य जोर पकड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed